नई दिल्ली, जनवरी 4 -- वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उनके घर से उठाने के बाद अमेरिका ने खुला ऐलान कर दिया है कि अब वह वेनेजुएला को चलाएगा कितने समय के लिए? इस पर कोई समय सीमा नहीं दी गई, बस केवल इतना कहा गया कि जब तक सब ठीक नहीं हो जाता। इसका मतलब यह समय कुछ महीनों से लेकर कई साल तक चल सकता है। अफगानिस्तान, इराक से अमेरिकी सैनिकों को निकालने की कोशिश करने वाले और अमेरिका को विदेशी युद्धों से दूर रखने वाले ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या वह वेनेजुएला में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती करेंगे, तो इस पर ट्रंप ने कहा कि क्यों नहीं, उन्हे इस बाक का कोई डर नहीं है। फ्लोरिडा स्थित आवास में मीडिया को संबोधित कर रहे ट्रंप ने कहा कल ही अमेरिकी सैनिक वेनेजुएला की धरती पर थे। अगर जरूरत पड़ती है, तो वह आगे भी ऐसा कर सकते हैं। हालांकि ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला की ...