नई दिल्ली, जुलाई 14 -- अडानी ग्रुप की कंपनियों में विदेशी निवेशक जीक्यूजी पार्टनर्स ने जून तिमाही के दौरान अपनी हिस्सेदारी में भारी कमी की है। सबसे बड़ी कटौती अडानी एंटरप्राइजेज में देखने को मिली, जहां GQG पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड की हिस्सेदारी मार्च तिमाही के 1.59 प्रतिशत से घटकर जून तिमाही में शून्य हो गई। मनीकंट्रोल के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि फंड ने पूरी हिस्सेदारी बेच दी है या फिर उसकी हिस्सेदारी 1 प्रतिशत की सीमा से नीचे आ गई है, जिसके कारण वह शेयर होल्डिंग पैटर्न में दिखाई नहीं दे रही है। मार्च तिमाही के अंत में इस फंड के पास अडानी एंटरप्राइजेज में करीब 6,200 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी थी।गोल्डमैन सैक्स ट्रस्ट ने भी घटाई भागीदारी गोल्डमैन सैक्स ट्रस्ट जीक्यूजी पार्टनर्स इंटरनेशनल ऑपर्च्युनिटीज फंड ने भी अडानी एंट...