देहरादून, मई 7 -- मसूरी। संवाददाता  मसूरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय समर बुक राइटिंग फेस्टिवल में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कराया। विद्यालय के कक्षा 7 के एक छात्र रियांश सिंह ने द एलिमेंटल हीरोज पुस्तक प्रकाशित कर अपनी लेखन प्रतिभा का परिचय दिया ।मसूरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय समर बुक राइटिंग फेस्टिवल की इस विशेष पहल के अंतर्गत अपनी आयु वर्ग के अनुसार ऑनलाइन पुस्तक लेखन कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने बताया कि विद्यालय अपने विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए इस सराहनीय कदम की हृदय से प्रशंसा करते हैं ।विद्यालय प्रत्येक प्रतिभागी को अपना सर्वोत्तम देने और इस समृद्ध अनुभव का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है। इन्हीं विद्यार्थियों में से मसूरी पब्लिक स्कूल, मसूरी के छात्र रियांश सिंह कक्षा ...