कौड़ियों के भाव बिक रही गर्मा सब्जी, किसान हैं चिंतित
चतरा, अप्रैल 26 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि । प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच खून-पसीना एक कर उपजाई गई फसल अब किसानों के आंखों के आंसू बन रही है। सिमरिया प्रखंड के इचाक खुर्द सहित विभिन्न गांवों में जमीन लीज पर लेकर सब्जी की खेती करने वाले किसान इन दिनों बाजार की बेरुखी से बेहद परेशान हैं। हालत यह है कि कद्दू, खीरा और टमाटर जैसी सब्जियां महज 5 प्रति किलो और प्याज 8 प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं। लागत तो दूर, मजदूरी निकलना भी मुश्किलकिसानों का कहना है कि आसमान छूती पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के कारण सिंचाई का खर्च पहले ही काफी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- कटिहार: गर्मी की मार से सब्जियों में लगी महंगाई की आग अब जब फसल तैयार है, तो बाजार में सही दाम नहीं मिल रहे। खेत से फसल न तोड़ने पर पौधों के बर्बाद होने का डर है और तोड़ने पर मजदूरी और परिवहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.