प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को घोषित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के परिणाम में संगमनगरी के कौस्तुभ श्रीवास्तव को अखिल भारतीय 34वीं रैंक प्राप्त हुई है। ​इससे पहले 12वीं कक्षा पूरी करने के दौरान उन्होंने एनडीए की परीक्षा में भी ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल की थी। उसके बाद कौस्तुभ ने आईआईटी मंडी से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। खास बात है कि कौस्तुभ ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के हासिल की है। उनके पिता संजय कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत हैं और मां सीमा श्रीवास्तव गृहणी हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: यूपीएससी सीएपीएफ में विभव ने हासिल की 131वीं रैंक छोटे भाई स्निग्ध श्रीवास्तव ने भी नीट यूजी 2026 में सफलता हासिन की है। य...