बागेश्वर, अप्रैल 15 -- देवेंद्र, कौसानी। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कौसानी चाय की स्थानीय स्तर पर पैकेजिंग व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत अब स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं चाय की पैकेजिंग करेंगी, जिससे उत्पाद को बेहतर पहचान और उचित मूल्य मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कौसानी चाय में अपार संभावनाएं हैं और इसकी सही ब्रांडिंग व पैकेजिंग जरूरी है। इसके माध्यम से एक मजबूत विपणन रणनीति तैयार कर इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि चाय के प्रचार-प्रसार के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे अधिक पर्यटकों तक उत्पाद पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.