बागेश्वर, अप्रैल 7 -- बागेश्वर, देवेंद्र पांडे। स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में जिला कार्यालय में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में कौसानी चाय बागान एवं टी प्रोडक्शन यूनिट में उत्पादित चाय के प्रभावी विपणन और ब्रांडिंग को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रूरल इंटरप्राइजेज रिप (ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना) के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को मजबूत बाजार उपलब्ध कराने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि रिप की भूमिका केवल उत्पाद खरीद तक सीमित न रहकर उसकी प्रभावी मार्केटिंग, मजबूत सप्लाई चेन, ब्रांडिंग और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैकेजिंग सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि कौसानी की उच्च गुणवत्ता वाली चाय को एक सशक्त ब्रांड के रूप में विकसि...