अल्मोड़ा, अप्रैल 27 -- देवेंद्र पांड, कौसानी। पर्यटन सीजन तथा गर्मी के दृष्टिगत पर्यटकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग कौसानी क्षेत्र के होटल, रिसॉर्ट एवं रेस्तरां में वृहद स्तर पर औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कौसानी के कुल 10 होटल एवं रिसॉर्ट के किचन का निरीक्षण किया तथा किचन में साफ सफाई रखने, किचन स्टाफ को भी सफाई का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया। होटल तथा रेस्टोरेंट में संग्रहित दूध, पनीर, तेल, मसाले, मैदा, दालें एवं तैयार भोजन का निरीक्षण किया। होटल तथा रेस्टोरेंट में पाए गए जूस की चार बोतल तथा मसाले के तीन पैकेट तथा डीप फ्रीजर में संग्रहित बासी दाल तथा चिकन को मौके पर ही नष्ट किया गया। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.