कौसानी के आसपास के जंगल धधक रहे
बागेश्वर, अप्रैल 21 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर, कौसानी। जिले में इन दिनों आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दो दिन से कौसानी के आसपास के जंगल धधक रहे हैं। वातावरण में धुंध होने के कारण पर्यटकों को हिमालय के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। आग के कारण दिन के समय तपिश भी बढ़ गई है। जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगे हैं। इस कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। कौसानी के लक्ष्मी आश्रम, मिलिट्री एरिया से लगे जंगलों में सोमवार की सुबह से आग लगी हुई है। आग के कारण वातावरण में खासी धुंध हो गई। धुंध ने प्राकृतिक सौंदर्य को भी प्रभावित किया है। यह भी पढ़ें- कोट अमोड़ी का जंगल आग की चपेट में आया यहां से दिखने वाली हिमालय की लंबी श्रृखंला धुएं के आगोश में छिप गई है। यहां आने वाले पर्यटक सूर्योदय, सूर्यास्त तथा तथा हिमालय का विहंगम दृश्य नहीं देख पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.