रुडकी, मार्च 23 -- कलियर, संवाददाता। कौशिक पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार को समर कार्निवल मेले का भव्य आयोजन किया गया। हर्षोल्लास और उत्साह से भरे इस मेले ने न केवल विद्यालय के छात्रों, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से आए बच्चों और उनके अभिभावकों का भी मन मोह लिया। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी झंडियों, गुब्बारों और आकर्षक बैनरों से किसी उत्सव की तरह सजाया गया था। कार्निवल में बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से विभिन्न प्रकार के झूले और गेम्स स्टॉल लगाए गए थे। खेलकूद के साथ-साथ खान-पान के शौकीनों के लिए भी मेले में भरपूर व्यवस्था थी। स्टॉल्स पर चाट, गोलगप्पे, समोसे, बर्गर, पाव-भाजी से लेकर आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स का आनंद लेते हुए बच्चे और अभिभावक नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.