रुडकी, मई 8 -- रुड़की, संवाददाता। कौशिक पब्लिक स्कूल में गुरुवार को मदर्स डे समारोह में मुख्य अतिथि एसएमसी मेंबर कुसुम सिंह ने कहा कि मां परिवार और समाज की सबसे बड़ी शक्ति होती है। वह बच्चों को संस्कार देकर उनके चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना कर कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. रुसी सिंह ने मातृत्व के त्याग, ममता और निस्वार्थ प्रेम पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों के बेहतर विकास में संतुलित आहार और सकारात्मक वातावरण की आवश्यकता बताई। यह भी पढ़ें- डॉ मनोहर लाल गोयल ट्रस्ट के तत्वाधान में मदर्स डे मनाया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...