कौशिकी का थल सेना कैंप में मैप रीडिंग करने लिए चयन
आगरा, अगस्त 26 -- शहर में केएपीजी कालेज की छात्रा व एनसीसी कैडेट्स सार्जेट कौशिकी पाराशर का चयन ऑल इंडिया थल सेना कैंप में मैप रीडिंग के लिए हुआ है। बुधवार को एनसीसी अधिकारी व लेफ्टिनेंट अभिषेक यादव ने बताया कि ऑल इंडिया थल सेना कैंप एनसीसी के प्रमुख राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविरों में से एक है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को एक कठिन चयन प्रक्रिया द्वारा भाग लेने का अवसर मिलता है। कौशिकी का चयन उनकी एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने से हुआ है। महाविद्यालय की प्राचार्या मिथलेश कुमारी ने कौशिकी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। कौशिकी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.