कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- नौकरी के लिए उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से इंटरव्यू देने आए एक युवक शव गंगनहर में मिला है। बताया जा रहा है कि युवक नौ अप्रैल से लापता था। पुलिस के अनुसार युवक हरिद्वार की एक निजी कंपनी में इंटरव्यू देने आया था। उसका शव ज्वालापुर स्थित रेगुलेटर पुल के पास गंगनहर से बरामद हुआ। युवक को आखिरी बार नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में देखा गया था। ज्वालापुर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक गंगा में नहाते समय हादसे का शिकार हुआ या उसने खुद छलांग लगाई। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में यूपी से इंटरव्यू देने आए युवक का गंग नहर में मिला शव पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त यश ओझा (24) पुत्र अनिरुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.