कौशाम्बी, मार्च 14 -- उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को पहले दिन जिले के सभी छह केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता की कमान खुद एडीजी, आईजी और डीएम-एसपी ने संभाले रखी। पहले दिन 1,120 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान किसी भी सेंटर से नकलची अथवा मुन्ना भाई के पकड़े जाने की खबर नहीं आई। कौशाम्बी जिले के छह केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। दोनों पालियों में कुल तीन हजार 840 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 1920 के सापेक्ष 1410 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि, 510 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली में भी 1920 परीक्षार्थी ही पंजीकृत थे। इनमें 1310 ने इम्तिहान दिया। वहीं, 610 ने परीक्षा से दूरी बना ली। परीक्षा के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.