कौशाम्बी, मार्च 9 -- कौशाम्बी जनपद में शिया समुदाय ने निर्णय लिया है कि वह इस साल ईद सादगी से मनाएगा। अलविदा और इसके बाद ईद की नमाज काली पट्टी बांधकर अदा करेंगे। यह फैसला कौशांबी के उलेमाओं की मौजूदगी में बैठक के बाद लिया गया। ईरान के सुप्रीम लीडर की अमेरिका-इजरायल के हमले में मारे जाने के बाद विरोध स्वरूप यह फैसला लिया गया है। बैठक के दौरान कहा गया कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला सैयद अली खामेनेई और आयतुल्ला सिस्तानी दुनिया के सबसे बड़े शिया धर्मगुरु थे। सुप्रीम लीडर सैयद अली खामेनेई की शहादत के बाद शिया समुदाय में गम और गुस्सा है। रमजान के पाक महीने में जिस तरह से अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर सुप्रीम लीडर और मासूम स्कूली बच्चों की जान ली है, उसकी अमन पसंद लोग निंदा कर रहे हैं। करारी शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सैयद जमीर हैदर...