प्रयागराज, सितम्बर 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज-कौशाम्बी सीमा पर चरवा के चिल्ला शहबाजी गांव में सोमवार को पटाखा फैक्टरी में हुए जोरदार धमाके के कारण ही प्रयागराज-कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ था। धमाके से रेलवे की ट्रांसमिशन लाइन और उपकेंद्र को नुकसान पहुंचने के साथ ही घटनास्थल से 200 मीटर से अधिक दूर ओएचई का इंसुलेटर भी टूट गया था। प्रयागराज से ट्रांसमिशन के अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा विस्फोट: फैक्ट्री मालिक के भाई-बेटे-पत्नी पर इनाम, गुनहगारों पर लगेगी रासुकाधमाके का प्रभाव रेलवे व अन्य एजेंसियों की जांच में सामने आया कि धमाके से उड़े ईंट-पत्थर और शीशे के टुकड़े सैकड़ों मीटर दूर तक जा गिरे थे। इनमें से एक टुकड़ा मनौरी रेलवे लाइन पर ओएचई के इंसुलेटर से जा...