कौशाम्बी, मार्च 10 -- कौशाम्बी ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशिभूष्ण द्विवेदी के नेतृत्व में मंगलवार को होली मिलन कार्यकम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान तथा सैकड़ों लोग शामिल हुए। होली मिलन समारोह का शुभारंभ सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए किया। इसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की बधाई दी गई। मौके पर ग्रामीण कलाकार रामप्रसाद पाल, आकांक्षा, अनीशा एवं मंडली के लोग होली गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीतों का कार्यक्रम शिव स्तुति से किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार, तारा चंद्र चौरसिया, खुशहाली द्विवेदी, आशीष तिवारी, बचऊ सरोज, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...