कौशाम्बी, फरवरी 24 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने मंगलवार को विकास खंड कौशाम्बी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बालक विकास पुष्टाहार विभाग कार्यालय में गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए जन औषधि केंद्र की एकाउंटेंट के गायब रहने पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें बाल विकास पुष्टाहार विभाग में एक सुपरवाइजर अनुपस्थित मिली। पूछने पर पता चला कि वह छुट्टी पर गई हैं। सीडीपीओ सतीश चन्द्र के ऑफिस में गंदगी देख उन्होंने साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। पशु चिकित्साधिकारी पूजा पाण्डेय से दवा और ओपीडी के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद सीएचसी कनैली में जाकर वहां ओपीडी, खून जांच, बीपी, शुगर व जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां 57 स्टाफ में एक तृप्ति सिंह अकाउंटेट गायब मिलीं। इतना ही नहीं मानव संपदा पोर्टल...