कौशाम्बी, फरवरी 28 -- जिले के सिराथू तहसील अंतर्गत गनपा गांव के जांबाज सपूत ने भारतीय नौसेना में अपनी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। भारतीय नौसेना में तैनात ज्ञानेंद्र सिंह सेंगर को उनकी उत्कृष्ट सेवा और अदम्य साहस के लिए राष्ट्रपति द्वारा 'मेंशन इन डिस्पैचेस' सम्मान से नवाजा गया है। यह खबर मिलते ही उनके गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और गांव में मिठाई बांटकर जश्न मनाया। ज्ञानेंद्र सिंह सेंगर ने अपनी सेवाकाल के दौरान अनुकरणीय साहस और समर्पण का परिचय दिया है। उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान के लिए चयनित किया। 'मेंशन इन डिस्पैचेस' सम्मान युद्ध अथवा विशिष्ट सैन्य अभियानों के दौरान असाधारण साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैनिकों को प्रदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.