कौशाम्बी के ट्रक चालक की मध्य प्रदेश में गई जान
कौशाम्बी, जुलाई 12 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव का एक ट्रक ड्राइवर सतना के कोठी डीह में शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ। एसआरएन प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। अफजलपुर सातों निवासी 42 वर्षीय मो. शमीम पुत्र अनवर अली पेशे से ट्रक चालक था। शुक्रवार की रात वह मध्य प्रदेश के सतना स्थित सीमेंट प्लॉट से कच्चा माल लादकर रायबरेली स्थित फैक्ट्री के लिए निकला। शनिवार सुबह रास्ते में कोठी डीह के समीप विपरीत दिशा से आए दूसरे ट्रक से उसके ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में शमीम का ट्रक सड़क से करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में जाकर गिर गया। गंभीर रूप से जख्मी शमीम को पहले चित्रकूट के कर्वी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्रारंभिक इलाज कर हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.