कौशाम्बी, जनवरी 2 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सरायअकिल निवासी राष्ट्रीय युवा कवि सुजीत ने अपनी साप्ताहिक काव्य यात्रा के दौरान अयोध्या, अमेठी एवं कैमूर (बिहार) में काव्य पाठ किया। सभी जगह उनको सम्मानित किया गया। शुक्रवार को कौशाम्बी पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, अजय सिंह पटेल आदि ने भी उनको पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। अयोध्या महोत्सव में भव्य कार्यक्रम के प्रतिष्ठित मंच पर कवि सुजीत को अयोध्या गौरव सम्मान, अमेठी के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में भारत बोध महासम्मान एवं कैमूर बिहार के श्रीमद भागवत कथा मंच पर आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में साहित्य सुधा सम्मान से नवाजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.