कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी इंद्रजीत यादव (50) की पंजाब में हादसे में मौत हो गई। वह करीब 40 वर्षों से पंजाब में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों के मुताबिक, 20 सितंबर की सुबह इंद्रजीत यादव दुकान की दूसरी मंजिल पर गमलों में पानी डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि इंद्रजीत की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि, इकलौता बेटा पंजाब में उनके साथ रहता था। पिता की मौत से बेटे के सिर से साया उठ गया। परिजन पंजाब पहुंचकर वहीं अ...