कौशाम्बी के अधेड़ की कानपुर में मौत
कौशाम्बी, मई 20 -- पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी 45 वर्षीय संजय सिंह उर्फ ज्वाला सिंह पुत्र स्व. पृथ्वी पाल सिंह मंगलवार को अपनी ससुराल कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कार से गए थे। बुधवार को वह कार छोड़कर रिश्तेदार की बाइक लेकर अपनी बिटिया काजल के यहां फतेहपुर जिले के थरियांव जा रहे थे।कानपुर के घाटमपुर के जगदीशपुर पतारा स्थित नेशलन हाईवे पर तिलसड़ा मोड़ के पास उनकी बाइक में डंफर ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.