कौशाम्बी, मई 31 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा 2026 में प्रदेश स्तर पर छठवां स्थान प्राप्त करने वाली धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार की मेधावी छात्रा साक्षी मिश्रा को सोमवार एक जून को लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छात्रा साक्षी को एक लाख रुपये की धनराशि, टैबलेट पीसी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। साक्षी की इस उपलब्धि से पूरे कौशाम्बी जनपद में खुशी का माहौल है। छात्रा के परिजनों, विद्यालय परिवार तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए साक्षी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- टॉपर सूची में शामिल बस्ती के 23 छात्रों को मिली पुरस्कार की धनराशि विद्यालय के प्रधान...