कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- चायल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रसूलाबाद में कार्यरत शिक्षिका शालिनी कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार मिला है। शनिवार को शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया। शालिनी कुशवाहा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके खास योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देशभर से 48 बेहतरीन शिक्षकों को चुना था। इनमें उत्तर प्रदेश के तीन शिक्षक शामिल थे, जिनमें कौशाम्बी के अलावा गाजियाबाद और बलिया के शिक्षक भी हैं। शालिनी कुशवाहा बच्चों को पारंपरिक तरीकों से नहीं पढ़ातीं। वह खेल-खेल में और एक्टिविटी के जरिए बच्चों को सिखाती हैं। यह भी पढ़ें- पढ़ाने के अनूठे अंदाज और नवाचार से जीता राष्ट्रीय पुरस्कार उनके इस तरीके से स्कूल में बच्चों का एडमिशन बढ़ गया। साथ ह...