कौशाम्बी, मार्च 26 -- राज्य स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा में गुरूवार को कौशाम्बी की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बेटियों ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का दूसरा दिन कौशाम्बी के नाम रहा। खेलो इंडिया कोच संदीप कुमार ने बताया कि सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कौशल्या ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। वहीं सब जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रचना ने अपने प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह सुषमा ने गोला फेंक प्रतियोगिता में सबसे अधिक दूरी तक गोला फेंक कर स्वर्ण पदक जीत लिया। तीनों की सफलता पर स्टेडियम में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के परिजन के साथ ही उप क्रीड़ाधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.