कौशाम्बी की किशोरी की फतेहपुर में मौत
कौशाम्बी, मई 4 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार गांव का फूलचंद्र सोनकर किसानी करता है। उसकी 14 वर्षीय पुत्री अंजू देवी पिछले दिनों अपनी मां के साथ ननिहाल चंदन मऊ थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर गई थी। वहां पर शादी का कार्यक्रम था। सोमवार की सुबह अंजू कुछ हमउम्र लड़कियों के साथ वहीं गांव के बाहर यमुना नदी में स्नान करने गई। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को हुई तो पूरे शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस और परिजनों ने किसी तरह किशोरी के शव को बाहर निकाला। फतेहपुर पुलिस ने मृतका की लाश का पोस्टमार्टम करा दिया है। यह भी पढ़ें- ड्रेन में स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। यह भी पढ़ें- ड्रेन में स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.