मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- कौशांबी जिले में बीती 31 अगस्त को अवैध पटाखा फैक्ट्री और गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में 14 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद जिले में प्रशासन भी सतर्क हो गया है। रविवार को जिले में विस्फोटक पदार्थों के विक्रय और भंडारण स्थलों की जांच की गई। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडे ने संयुक्त रूप से अगवानपुर, थाना सिविल लाइंस और थाना कटघर क्षेत्र में विस्फोटक पदार्थों के विक्रय स्थलों व गोदामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित मानकों का जायजा लिया। जांच के दौरान संबंधित संचालकों को विस्फोटक पदार्थों के भंडारण एवं विक्रय के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने किसी भी...