बाराबंकी, सितम्बर 1 -- सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। प्रयागराज-कौशांबी सीमा पर पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को बाराबंकी की सिरौलीगौसपुर तहसील में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने पटाखा दुकानों और पटाखा निर्माण फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने कोतवाली बदोसराय पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम के साथ तहसील क्षेत्र की राजापुर मरकामऊ सहित कई आतिशबाजी दुकानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लाइसेंस, स्टॉक और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की गहनता से जांच की।निरीक्षण के दौरान दुकानों में रखे अग्निशमन यंत्र, बालू, पानी और अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया। जहां भी कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।एसडीएम यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा विस्फोट में बड़ा ऐक्शन, फैक्ट्र...