आगरा, मई 8 -- कौशांबी जनपद की कोखराज थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी की खरीद-फरोख्त और जबरन शादी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि नाबालिग को रुपयों के बदले पटियाली में युवक के लिए बेच दिया और जबरन शादी करा दी। उसे एक होटल में रखा गया और जबरन गलत संबंध बनाए। कौशांबी पुलिस की टीम सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से कासगंज से बरामद कर ले गई। कौशांबी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- दरिंदगी के बाद किशोरी का सौदा, महिलाओं समेत पांच बंदी पुलिस के अनुसार 25 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने थाना कोखराज में सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री हाईस्कूल की प...