गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। कौशांबी क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों को आधुनिक बनाने का कार्य शुरू हो गया है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के तहत सड़कों, बिजली और पैदलपथ से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। कार्य की शुरुआत फिलहाल सीवर लाइन बिछाने से की गई है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के दूसरे चरण के कार्य शुरू हो गये है। इस चरण के तहत इंदिरापुरम, वैशाली और कौशांबी क्षेत्र की कुल छह प्रमुख सड़कों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत कौशांबी क्षेत्र में सड़कों के पुनर्निर्माण की शुरुआत सीवर लाइन डालने से की गई है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सड़क चौड़ीकरण, नई सड़क निर्माण और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.