हिन्दुस्तान संवाद, मई 3 -- UP News: यूपी के कौशांबी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक थक थांभा गांव में रविवार की सुबह मकान की पुताई के लिए खुदाई करते वक्त मिट्टी का टीला ढह गया। इसमें मां-बेटी समेत तीन महिलाएं जिंदा दफन हो गईं। जिला अस्पताल में भर्ती मृतका के पुत्र व एक अन्य महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। चक थांभा की रहने वाली 45 वर्षीय गीता देवी पत्नी लल्लू गृहणी थी। रविवार की सुबह वह अपनी आठ साल की बेटी अंकिता देवी, 11 साल के बेटे अमित कुमार, पड़ोसन 40 वर्षीय उत्तरा देवी पत्नी नोखेलाल लोधी व 45 वर्षीय तिजिया देवी पत्नी जीत लाल सरोज समेत अन्य के साथ गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप बने तालाब में मिट्टी की खुदाई करने गई थी। इस मिट्टी से घर की ...