मुरादाबाद, अगस्त 11 -- नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में मंगलवार को पहलवानों ने दम दिखाया। यहां प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया, इसमें मुरादाबाद मंडल के करीब 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल के बाद विभिन्न भार वर्गों में 13 खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में दिग्विजय पवार, अयान खान, हर्ष बजाज, बलराज, नितिन, मनन ढिल्लो, शगुन यादव, कृष्ण कुमार, शादाब, मो. समीर, रितिक, अभिषेक और अस्तित्व शामिल हैं। सभी चयनित पहलवान 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- कुश्ती प्रतियोगिता में ट्रॉयल के...