कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के कौशांबी आगमन पर बुधवार दोपहर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव में जैसे ही दोनों नेता पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और नारेबाजी कर माहौल को जोशीला बना दिया।बुधवार को कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि राष्ट्रीय प्रवक्ता और युवा प्रदेश अध्यक्ष वाया रोड फतेहपुर जा रहे थे, जहां उन्हें एक पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होना था। रास्ते में कौशांबी पड़ने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं को उनके आगमन की सूचना मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में समर्थक जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी के नेतृत्व में संदीपन घाट थाने के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा के समीप जुट गए। स्वागत कार्य...