कौशाम्बी, दिसम्बर 23 -- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने जिले में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। पार्टी नेतृत्व ने जिले के सक्रिय कार्यकर्ता इरफान खान को चायल विधानसभा अध्यक्ष (युवा/क्षेत्रीय इकाई) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मनोनयन पत्र युवा जिलाध्यक्ष तौसीब अहमद खान की ओर से जारी किया गया। पत्र में बताया गया कि पार्टी के प्रति निष्ठा, संघर्ष और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। साथ ही अपेक्षा जताई गई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया कि इरफान खान सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष...