प्रयागराज, जून 20 -- कौशांबी। महेवाघाट थाना क्षेत्र स्थित अलवारा झील में शुक्रवार देर रात एक चौकीदार की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक बरमदीन मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से अलवारा झील में रहकर मछली पालन एवं उसकी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यों में लगा हुआ था। शुक्रवार रात वह अपने दो अन्य साथियों के साथ झील क्षेत्र की निगरानी कर रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसे गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति, क्षेत्राधिकारी जनेश्वर प्रसाद...