कौशांबी, अगस्त 31 -- Kaushambi Firecracker Explosion: यूपी के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट हो गया। जिससे फैक्ट्री क्षतिग्रस्त हो गई। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के कुछ मकान भी जमीदोज़ हो गए। इस हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सीएम योगी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही सीएम योगी ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। सीएम योगी के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक समेत आदिल पुत्र नौशाद, शकील पुत्र निजामुद्दीन, शबाना पत्नी शकील, नौशाद पुत्र निजामुद्दीन, कहकसा बानो पत्नी नौशाद, साइना पुत्री शकील निवासी महमूदपुर मनौरी, पिपरी, कौशांबी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह भी प...