कौशांबी पटाखा विस्फोटः फैक्टरी मालिक की दुकानों के बाद मकान पर भी चला बुलडोजर, अब तक 13 की मौत
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- यूपी के कौशांबी में पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में पुलिस-प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई मंगलवार की देर शाम फिर शुरू हुई। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) और चायल तहसील के अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्टरी मालिक का मकान ध्वस्त करा दिया गया। इसके पहले सोमवार को घटना के बाद उसकी चार दुकानों (गोदामों) का ध्वस्तीकरण किया गया था। कल ही उसके मकान पर भी बुलडोजर चलाने की चर्चा थी लेकिन समयाभाव के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पुलिस और प्रशासन की टीम पटाखा मालिक के अन्य मकान और दुकानों को भी चिह्नित कर रही है। वहीं, विस्फोट में मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है।विस्फोट को लेकर शासन गंभीर, ताबड़तोड़ ऐक्शन शासन स्तर से की गई सख्ती की वजह से पटाखा फैक्टरी मालिक नौशाद व उसके परिजनों के विरुद्ध शुरूआती दौर से ही ताबड़तोड़ कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.