कौशांबी पटाखा विस्फोट: गुस्साई भीड़ ने फैक्ट्री मालिक के घर बोला हमला, पीछे के दरवाजे से भागा परिवार
कौशाम्बी, अगस्त 31 -- Kausambi Hadsa: कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में हुई विस्फोट की घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने फैक्ट्री मालिक के घर हमला बोल दिया। आक्रोश देख परिवार के सदस्य पीछे के दरवाजे से भाग निकले। मकान में पीछे दरवाजा नहीं होता तो शायद वे भीड़ का शिकार भी हो सकते थे। पटाखा फैक्ट्री में धमाका सोमवार की सुबह करीब 11:37 बजे हुआ। कुछ देर तक तो सिलसिलेवार ब्लॉस्ट होता रहा। इसके बाद हर ओर धुंए का गुबार नजर आने लगा। धमाकों की तीव्रता ने इतना तो तय कर दिया था कि कइयों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। इसी के बाद आसपास के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने फैक्ट्री मालिक के मकान को घेर लिया। बाहर के खिड़की-दरवाजों में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। गाली-गलौज के साथ ही लोग फैक्ट्री मालिक व उसके परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.