फतेहपुर, जनवरी 3 -- असोथर। सर्वोदय इंटर कालेज के ग्राउंड में चल रहे स्व.कु.अरुण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला सेमी फाइनल मैच सपोर्टिंग क्लब कुंडा प्रतापगढ़ और श्रेयश इलेवन कौशाम्बी के बीच खेला गया। श्रेयस इलेवन कौशाम्बी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 14 ओवर मे 168 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। कौशाम्बी की शुरुआत बेहद ख़राब रहीं दोनों ओपनर पहले ओवर में ही बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए। मध्य क्रम के बल्लेबाज़ों ने टीम को संभाला। बल्लेबाज अंकुश की 18 गेंद मे 46 रनों की धमाकेदार पारी खेली, ‌वहीं तलहा ने 38 रन और साकिर ने 31 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सपोर्टिंग क्लब कुंडा की टीम ने 11वें ओवर लक्ष्य को पूरा करते हुए जीत हासिल किया। कुंडा की तरफ से ओपनर सोनू दिवाकर व अनूप ने पहले विकेट के 3.5 ओवर में...