कटिहार, मार्च 20 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत गुरुवार को जीविका, कटिहार द्वारा स्थानीय कार्यालय में सम्मान समारोह सह एलुमनाई मीट (युवा समागम-2026) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक इंद्र शेखर इंदु समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों में प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त कर चुके 25 लाभार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कौशल प्रशिक्षण के बाद उनके जीवन में सामाजिक, आर्थिक और आत्मविश्वास के स्तर पर बड़ा बदलाव आया है। डंडखोरा की मुस्कान कुमारी, गंगा सारी, सोनिया कुमारी, काजल कुमारी तथा हसनगंज की रोशनी कुमारी, मीरा कुमारी सहित अन्य युवाओं ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। कार्यक्रम में बताया गया कि जीविका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.