कौशल शिविर का शुभारंभ हुआ
गाज़ियाबाद, मई 21 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद में दस दिवसीय कौशल शिविर गुरुवार को शुरू हुआ। इसमें 508 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी ने विद्यार्थियों से उनके मनपसंद कौशल को तनाव रहित होकर खेल खेल में सीखने का आग्रह किया। प्रबंध समिति के संस्थापक सदस्य जैनपाल जैन ने निरंतर अभ्यास करने की सीख दी। गुलशन और अनीता ने विभिन्न कौशल पाठ्यक्रम, उनके महत्व और शिक्षण उद्देश्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.