गोंडा, अप्रैल 27 -- छपिया। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राम नारायन शिक्षण एवं सेवा संस्थान, वीरपुर भरपुरवा कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त होता है। साथ ही क्षेत्र हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों को दी। इस मौके पर कीर्तिवर्धन सिंह, प्रधानाचार्य पूजा सिंह, शुभम मिश्रा, प्रेम नाथ सिंह, परमानंद गामा, विनय सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...