लखनऊ, मार्च 18 -- एमएसएमई सेक्टर की महिला उद्यमियों को डिजिटल और वित्तीय सशक्तिकरण के लिए पीएचडीसीसीआई यूपी स्टेट चैप्टर ने बुधवार को गोमतीनगर स्थित पीएचडी हाउस में 'उद्यम प्रगति वर्कशॉप 2026' पर सेमिनार आयोजित किया। इसका उद्देश्य छोटे उद्योगों, कुटीर इकाइयों और महिला उद्यमियों को तकनीकी व वित्तीय रूप से सुदृढ़ बनाना था। इस दौरान सिडबी के जीएम जय कुमार गुप्ता और उद्योग निदेशालय के जॉइंट कमिश्नर सुनील कुमार ने एमएसएमई के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं, आसान फंडिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कौशल विकास और क्षमता निर्माण के जरिए ही छोटे उद्योग वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। इस दौरान महिला उद्यमियों और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने एमएसएमई और सरकारी संस्थाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.