कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही ग्रामीण महिलाएं
गया, अप्रैल 4 -- ग्रामीण महिलाओं को सशक्त, साक्षर और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से फतेहपुर प्रखंड की दक्षिणी लोधवे पंचायत स्थित तेलनी गांव में चार महीने से चल रहे सिलाई प्रशिक्षण और महिला साक्षरता केंद्र कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम हैंड इन हैंड इंडिया के ग्राम उत्थान परियोजना के तहत संचालित किया गया था। प्रशिक्षण के उपरांत महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया। संस्थान के उप महाप्रबंधक रवि रंजन ने प्रशिक्षण की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पहल के माध्यम से महिलाएं न केवल सिलाई जैसे पारंपरिक कौशल को निखार रही हैं, बल्कि नए उत्पाद बनाकर आय के स्रोत भी विकसित कर रही हैं। इससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी। इस अवसर पर मुखिया संजय शर्मा ने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.