संभल, फरवरी 25 -- कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में कौशल विकास, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद को आवंटित कौशल प्रशिक्षण लक्ष्यों, पीएम विश्वकर्मा योजना और अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति तेज करने और निर्धारित लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनपद के निजी आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जांचने को कहा। बैठक में सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, आईटीआई संभल की प्रधानाचार्य स्तुति गुप्ता, आईटीआई चंदौसी के प्रधानाचार्य तथा जिला कौशल प्रबंधक पवन सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.