रामनगर, फरवरी 17 -- रामनगर। पीएनजीपीजी महाविद्यालय में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विकसित भारत सशक्त युवा विषय पर व्याख्यान हुआ। जिसका शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कौशल विकास योजनाओं के महत्व व विकसित भारत संकल्प के विषय में बताया। मुख्य वक्ता लाइफ अमृतेश परमार ने स्किल्ड यूथ का महत्व बताया। साथ ही लाइफ सेट ऐप डाउनलोड करवाया। उन्होंने आत्मनिर्भर, कौशल क्षमता युक्त, दक्ष, एक भारत व विभिन्न पक्षों पर चर्चा की। यहां प्रो. अनीता जोशी, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. कुसुम गुप्ता, डॉ. नीमा राणा, डॉ. देव आशीष, डॉ. कृष्णा भारती, छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.