कौशल विकास मिशन की 500 कंपनियां 3 साल के लिए डिबार, यूपी सरकार का बड़ा एक्शन
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 3 -- UP News: यूपी सरकार ने युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने में लापरवाही बरतने वाली प्रशिक्षण प्रदाता कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं करने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ट्रेनिंग न देने वाली करीब 500 कंपनियों को तीन साल के लिए डिबार कर दिया है। अब ये कंपनियां अगले तीन साल तक मिशन के तहत किसी भी कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन नहीं कर सकेंगी। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से युवाओं को गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण देने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं जिलों में टीमें भेजकर जांच कराई जा रही है । प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाली कंपनियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। इन करीब 500 कंपनियों ने प्रशिक्षण लक्ष्य तो बढ़चढ़कर ले लिया लेकिन उतने युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण नहीं दे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.