कौशल विकास मिशन का हुआ शुभारंभ
बाराबंकी, अप्रैल 26 -- सिरौलीगौसपुर। हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कालेज पारिजात धाम बरोलिया में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन का शुभारंभ एमएलसी अंगद सिंह के प्रतिनिधि अमरेन्द्र सिंह बब्लू ने विद्यालय के प्रवन्धक परवेज अहमद की अगुवाई में किया। इस सम्बंध में प्रवन्धक परवेज अहमद ने बताया है कि कौशल विकास मिशन के द्वारा संचालित विभिन्न ट्रेड में क्षेत्र के बेरोजगार युवक एंव युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। यह बेरोजगारों के स्वावलंबन की महत्वपूर्ण योजना है। इस मौके पर मोहम्मद अकरम अंसारी, हाजी मुश्ताक अहमद, मोहम्मद खालिक, वीके सिंह, अंशू कुमार, हरिश्चन्द्र वर्मा, रामकिशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.