कौशल विकास प्रशिक्षण का मिला प्रमाण-पत्र
रांची, मार्च 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। युवाओं के कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीसीएल और सीपेट की ओर से संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण के 5वें बैच का कार्यक्रम का बुधवार को संपन्न हुआ। सभी प्रतिभागियों के बीच प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) सीसीएल हर्ष नाथ मिश्र ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीसीएल और सीआईपीईटी के बीच हुए एमओयू के तहत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना था। इससे पूर्व 4 बैच का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। मौके पर एसएस लाल, श्वेता, अवनीत कुमार जोशी, मोहम्मद मासूम हैदर, शाह नवाज अहमद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.